गाजियाबाद में डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार पुलिस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार,पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 2 अगस्त। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आयोजन पुलिस आयुक्त के निर्देश पर किया गया, जिसमें सभी सर्किलों के सहायक पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों के वाचक, जोनल पुलिस उपायुक्तों के वाचक, एसीपी कार्यालयों के वाचक तथा अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान NATGRID, ID Creation, Case Creation, CM Dashboard, 60-90 दिन विवेचना निस्तारण, SSO Portal, E-Sakshay, E-Summon, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1), CCTNS/Citizen Service Portal, IIF Forms, IGRS, मिशन शक्ति केंद्र तथा YAKSHA App सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं नागरिक सेवाओं के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।विशेषज्ञ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टलों के प्रभावी उपयोग, समयबद्ध डेटा अपडेट तथा नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।कार्यक्रम के समापन पर अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) पीयूष कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल प्रणालियों का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ स्मार्ट एवं उत्तरदायी पुलिसिंग को मजबूत करेंगे तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड)ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन












