गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड)ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड)ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रांटतुषार कविनगर गाजियाबाद में किया गया। आज की गोष्ठी सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री इकबाल सिंह सरोहा (86 वर्ष)की अध्यक्षता में हुई जिसमें 39 सदस्यों ने भाग लिया।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर  आज दिनांक 2/8/26 को जनपद गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड)ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रांटतुषार कविनगर गाजियाबाद में किया गया। आज की गोष्ठी सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री इकबाल सिंह सरोहा (86 वर्ष)की अध्यक्षता में हुई जिसमें 39 सदस्यों ने भाग लिया।

गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

जनपद गाजियाबाद के सदस्यों को माह जुलाई एवं अगस्त 2026 में पड़ने वाले जन्म दिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी गई।

सभी सदस्यो का आपसी परिचय कराया गया। कोषाध्यक्ष श्री सोमवीर सिंह के द्वारा जनपद का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

आज की गोष्ठी में जनपद गाजियाबाद के साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष तिवारी एवं उपनिरीक्षक श्री अंकुर शर्मा, मुख्य आरक्षी श्री पुनीत शर्मा के द्वारा प्रतिदिन होने वाले साइबर अपराध एवं बचाव को विस्तार से समझाया।

इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सदस्यों से मोबाइल फोन में कुछ नए ऐप डाउनलोड करवाए।

उल्लेखनीय है कि आज की गोष्ठी के दौरान इन तीनों के द्वारा साइबर से संबंधित अपराध एवं बचाव की बहुत ही महत्वपूर्ण ऐप के विषयक सभी से प्रयोगात्मक परीक्षण कराया और समझाया गया है जो अवश्य लाभदायक रहेगा।

गोष्ठी में आए शेष सदस्यों को स्मारिका, डायरेक्टरी वितरित की गई।

गोष्टी के समापन पर गोष्ठी के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह सरोहा एवं एनसीआर कोऑर्डिनेटर श्री धर्मेन्द्र सिंह सिरोही ने संबोधित किया।

सभी सदस्यों को आगामी 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले वार्षिक सम्मेलन से संबंधित एवं अन्य आवश्यक मामलों पर चर्चाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

गोष्टी का प्रारंभ जलपान एवं समापन दोपहर भोज के बाद हुआ।

गोष्टी के बाद संगठन के सदस्य श्री एलएस मौर्य के घर में हुई बहुत बड़ी चोरी की घटना के विषय में प्रभारी निरीक्षक कवि नगर श्री अनुराग शर्मा से घटना के शीघ्र अनावरण एवं माल बरामद के विषय में वार्तालाप किया जिसमें श्री धर्मेंद्र सिंह सिरोही,श्री वीर सिंह,श्री सुरेंद्र सिंह त्यागी,श्री एलएस मौर्य,श्री ए पी भारद्वाज,श्री हरवीर सिंह,श्री संसार सिंह राठी,श्री तेज बहादुर सिंह एवं मैं उपस्थित रहा हूं।गोष्ठी का संचालन एवं गोष्ठी मे आए सभी सदस्यों का आभार मेरे द्वारा व्यक्त किया गया।

सादर ब्रह्मपाल सिंह बालियान को ऑर्डिनेटर जनपद गाजियाबाद

ये भी पढ़ें 17 साल से फरार हत्या के प्रयास के दो घोषित अपराधी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें