गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत,देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, इंदिरापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के नेतृत्व में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इंदिरापुरम पुलिस एवं सहायक पुलिस आयुक्त की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर न्यायखंड-3 स्थित फ्लैट नंबर 648ए पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन पुरुष और एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो मोबाइल फोन और ₹8,800 नकद भी बरामद किए गए।थाना इन्दिरापुरम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ,पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं को उपलब्ध कराते थे तथा अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से इस गतिविधि का संचालन कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं 3, 4 एवं 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की सक्रिय कार्यशैली पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इंदिरापुरम पुलिस की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त रुख से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस अवैध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।












