नोएडा: सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी और स्नेचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे, चोरी की बाइक, नकदी और चाकू बरामद

नोएडा: सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी और स्नेचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे, चोरी की बाइक, नकदी और चाकू बरामद

 पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर  नोएडा, 2 अगस्त। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी और स्नेचिंग की वारदातों में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, ₹5,100 नकद तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 1/2 अगस्त 2026 की रात लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से गंगा अपार्टमेंट, सेक्टर-29 नोएडा के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AN2506) थाना सेक्टर-20 में दर्ज एक चोरी के मुकदमे से संबंधित है।गिरफ्तार अभियुक्त ,मुराद उर्फ इमरान (30 वर्ष), निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद। संतोष गुप्ता (54 वर्ष), निवासी अकबरपुर बहरामपुर, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद। बरामदगी चोरी की एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (UP16AN2506) ₹5,100 नकद दो अवैध चाकू पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मुराद उर्फ इमरान के खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि संतोष गुप्ता पर भी गौतमबुद्ध नगर में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट नोएडा पुलिस द्वारा: 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें