गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना कासना पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से थाना कासना क्षेत्र में साइट-5 जाने वाले मार्ग से साजिद पुत्र तसव्वर (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से मोहल्ला रुकन सराय, थाना कोतवाली देहात, जिला बुलंदशहर का निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम हल्दानी, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके विरुद्ध बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना कासना पर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें नोएडा पुलिस कमिश्नररेट द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के दोषी को उम्रकैद, ₹50 हजार का जुर्माना












