गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना शालीमार गार्डन पुलिस द्वारा बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में में थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक एडजस्टेबल पाइप रिंच तथा चोरी की वारदात से संबंधित ₹4,380 नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को डीएलएफ क्षेत्र स्थित एक मकान की खिड़की तोड़कर ₹10,000 नकद और एक इन्वर्टर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार जांच और चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शौचालय कट, डीएलएफ क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी की गई थी। चोरी की गई नकदी का अधिकांश हिस्सा नशे में खर्च कर दिया गया, जबकि शेष ₹4,380 पुलिस ने बरामद कर लिए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित निवासी शहीद नगर तथा मनोज उर्फ मोनू निवासी पंचशील कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार












