गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत चेकिंग के दौरान 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ गाजियाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। कार्रवाई पैसेफिक मॉल के पास बैरियर चेकिंग के दौरान की गई। थाना लिंकरोड पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें मौके पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक करीब चार माह पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र से चोरी की थी और उसे बेचने जा रहे थे। थाना लिंकरोड पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज खान उर्फ मोटा (20), सुल्तान (21) और नेक मोहम्मद (27) के रूप में हुई है। आरोपियों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी नेक मोहम्मद के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा भी दर्ज है।












