गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत श्री धवल जायसवाल, डीसीपी नगर जोन/ट्रांस हिंडन द्वारा श्री अमित सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूधेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आज दिनांक 03.08 .2026 को श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर जोन/ट्रांस हिंडन द्वारा श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूधेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।












