अवैध तमंचा, कारतूस व छुरा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध तमंचा, कारतूस व छुरा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 संवाददाता: योगेंद्र सिंह एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और छुरे सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेंद्र पुत्र छोटेलाल उर्फ हनुमान निवासी अजमतगंज, थाना मारहरा, जनपद एटा तथा धर्मपाल पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला गंगी, थाना सहावर, जनपद कासगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा एक छुरा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना मारहरा में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से बनेगा स्वस्थ उत्तर प्रदेश : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें