चौहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन कैमरे से निगरानी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा: प्रतापगढ़। चौहल्लुम के अवसर पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में निकाले जा रहे जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे से जुलूस एवं आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारी स्वयं जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
आमजन शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
ये भी पढ़ें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।












