शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ सुबह करीब आठ बजे ईसनपुर गांव स्थित ईदगाह के पास घेराबंदी की। पुलिस ने वहां वाहन का इंतजार कर रहे आरोपित को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुतौली गांव निवासी मुफीजु रहमान उर्फ मुफीज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सोमवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें बेटी के जन्म से नाराज पिता पर नवजात की हत्या का आरोप, सीएचसी पट्टी में मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें