बेटी के जन्म से नाराज पिता पर नवजात की हत्या का आरोप, सीएचसी पट्टी में मचा हड़कंप

बेटी के जन्म से नाराज पिता पर नवजात की हत्या का आरोप, सीएचसी पट्टी में मचा हड़कंप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ पट्टी। सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में मंगलवार को नवजात बच्ची की मौत से सनसनी फैल गई। आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज पिता ने नशे की हालत में अस्पताल पहुंचकर अपनी नवजात पुत्री के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सरस्तपुर गांव की एक विवाहिता ने सीएचसी पट्टी में पुत्री को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक, बेटी के जन्म की जानकारी मिलने के बाद नवजात का पिता कथित तौर पर नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने नवजात का गला दबा दिया। कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्साकर्मियों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। प्रसूता ने अपने पति पर ही नवजात बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के जन्म के तुरंत बाद हुई इस घटना से अस्पताल में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal