लखनऊ : ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर 4 डॉक्टर बर्खास्त

लखनऊ : ड्यूटी से गैरहाजिर चार डॉक्टरों पर गिरी गाज, उपमुख्यमंत्री ने की बर्खास्तगी की कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी से लगातार बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की सूची:

– डॉ. राजकुमार (बाल रोग विशेषज्ञ) – लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर सेवा से हटाए गए।

– डॉ. विनय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जलालाबाद – बिना सूचना के अनुपस्थिति पर कार्रवाई।

– डॉ. शशि भूषण डोभाल – लगातार गैरहाजिर रहने पर बर्खास्तगी।

– डॉ. अवनीश सिंह, कन्नौज मेडिकल कॉलेज – अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्त।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देना हमारी प्राथमिकता है।”

सरकार की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन कायम करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित की आगामी परीक्षाओं की तिथियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें