जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त श्री राज करन नैय्यर ने कांवड़ मार्ग एवं कंट्रोल रूमों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त श्री राज करन नैय्यर ने कांवड़ मार्ग एवं कंट्रोल रूमों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्गों का निरंतर निरीक्षण: जिलाधिकारी यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पुलिस विभाग की सतत निगरानी: एड.सीपी श्री राजकरन नय्यर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों कि सुविधा हेतु जनपद में ए—1 तैयारियां: शिवभक्त कांवड़िये,शिविरों में शिवभक्त कांवड़िये भजन-कीर्तन का ले रहे आनंद, गाजियाबाद। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कि निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त श्री राजकरन नय्यर द्वारा कांवड़ मार्ग डासना, मुरादनगर (छोटा हरिद्वार) तथा मेरठ तिराहा स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कांवड़ियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्गों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा जहां कहीं भी कोई कमी परिलक्षित होती है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम स्थलों की व्यवस्था तथा सड़कों को गड्ढामुक्त बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा अशुद्धि का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कांवड़ियों से वार्ता भी की गयी, जिस पर उन्होने जनपद में कांवड़ियों को प्राप्त हो रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।इस अवसर पर एडिशनल पुलिस आयुक्त श्री राजकरन नय्यर ने कहा कि जनपद में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पुलिस विभाग की सतत निगरानी बनी हुई है। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। एक शिवभक्त कांवड़िये ने जनपद में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में ए—1 तैयारियां हैं।हिंडन नदी के समीप स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर में देखा गया कि शिवभक्त कांवड़िये भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण में विश्राम कर रहे हैं। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।जिलाधिकारी एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा की अवधि में सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें