15वां विशाल भंडारा एवं कांवड़ मेला 2026 श्रद्धा, सेवा और शिवभक्ति का बना भव्य संगम

15वां विशाल भंडारा एवं कांवड़ मेला 2026 श्रद्धा, सेवा और शिवभक्ति का बना भव्य संगम

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। सावन माह में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और कांवड़ यात्रियों की सेवा के संकल्प के साथ श्री बांके बिहारी कांवड़ सेवा समिति, गाजियाबाद द्वारा आयोजित 15वें विशाल भंडारा एवं कांवड़ मेला-2026 का शुभारंभ मेरठ रोड स्थित नवीन हॉस्पिटल के समीप स्थापित भव्य कांवड़ शिविर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच हुआ। शिविर में दूर-दराज़ से हरिद्वार, गंगोत्री एवं अन्य पवित्र तीर्थों से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, तिलक एवं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान, बाबा लाल मंदिर के महंत महेश दास, पूर्व विधायक अनीता लोधी, विनीत शर्मा, डॉक्टर बृजपाल शर्मा, पंडित जीके गॉड, सहित शहर के सैकड़ो सामाजिक एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधिओ ने शिविर का उद्घाटन किया समिति द्वारा कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, फल, मिठाई, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। दिन-रात सेवा में जुटे स्वयंसेवक पूरे समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। शिविर में भजन-कीर्तन, शिव महिमा का गुणगान तथा धार्मिक कार्यक्रमों से संपूर्ण वातावरण शिवमय बना हुआ है। समिति के संस्थापक श्री स्वरूप चंद्र शर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने बताया कि समिति पिछले पंद्रह वर्षों से निरंतर निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा कर रही है और भविष्य में भी यह सेवा अभियान और अधिक व्यापक रूप में जारी रहेगा। समिति के चेयरमैन एवं संरक्षक श्री सुनील त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सहयोग और जनभागीदारी के कारण ही यह सेवा शिविर प्रत्येक वर्ष अधिक भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने सभी से सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष श्री राजीव त्यागी ने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िए को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान एवं सेवा प्रदान की जा रही है। वहीं महासचिव श्री रामेश्वर चौहान ने कहा कि समिति का उद्देश्य किसी भी शिवभक्त को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देना है। इस आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मनोज त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन पंडित, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव मनोज त्यागी, उपसचिव सुशील त्यागी, संगठन मंत्री संजय शर्मा तथा प्रचार मंत्री प्रभात त्यागी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्य में लगे हुए हैं। समिति ने नगरवासियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने समिति के सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें