प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में गुरुवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए।

हादसे में माता-पिता, बेटा, बहू और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारिश और उमस के कारण एसी चल रहा था, इसलिए पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। इसी दौरान मकान अचानक ढह गया और सभी लोग मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद महुली मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोग लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal