झांसी में भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत, 3 गंभीर घायल
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था, जो वर्तमान में झांसी जेल में बंद है। हादसे में अबान सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत












