प्रतापगढ़ बाल श्रम और नशे के खिलाफ AHTU का बड़ा अभियान, 10 दुकानदारों पर कार्रवाई।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने गुरुवार को कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात क्षेत्र में होटल, ढाबों, गैराज, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्कूलों और अस्पतालों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ COTPA Act के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही टीम ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए इन सामाजिक बुराइयों की जानकारी दी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
AHTU ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम, मानव तस्करी और तंबाकू से जुड़े कानूनों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें सड़क हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत, 3 गंभीर घायल












