प्रतापगढ़ ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे पटरी पर मिला शव।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, रंजीत चिलबिला ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर रेलवे पटरी पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि हादसे में युवक का एक पैर और बायां हाथ शरीर से अलग होकर पटरी पर कुछ दूरी पर पड़े मिले। मृतक ने काला लोअर और काली टी-शर्ट पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
सूत्रों के मुताबिक, घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि युवक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाल श्रम और नशे के खिलाफ AHTU का बड़ा अभियान, 10 दुकानदारों पर कार्रवाई












