महुली हादसे के बाद एडीजी और आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज परिक्षेत्र) अजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीजी एवं आईजी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाल श्रम और नशे के खिलाफ AHTU का बड़ा अभियान, 10 दुकानदारों पर कार्रवाई












