प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, पशुपालकों को मिली योजनाओं की सौगात

प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, पशुपालकों को मिली योजनाओं की सौगात

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना 2026-27 के चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए तथा सरकार की विभिन्न पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाओं की जानकारी दी। कॉन्क्लेव में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत डेयरी विकास, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी समृद्धि योजना एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुओं के नियमित टीकाकरण, वैज्ञानिक पशुपालन, बेहतर प्रबंधन तथा लम्पी स्किन रोग से बचाव के उपायों पर किसानों को जागरूक किया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने हरे चारे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी साझा की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने किसानों एवं पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आधुनिक डेयरी इकाइयां स्थापित करने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, डेयरी संचालक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव के माध्यम से पशुपालकों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक डेयरी प्रबंधन की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें