करतला सहकारी समिति में खाद वितरण पर हंगामा, किसानों ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

करतला सहकारी समिति में खाद वितरण पर हंगामा, किसानों ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। ब्लॉक शीतलपुर के करतला क्षेत्र स्थित सहकारी समिति लिमिटेड में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।

किसानों के अनुसार समिति के सचिव कमलेश यादव हैं, जबकि खाद वितरण का कार्य मन्जेश यादव एवं कमलेश कुमार द्वारा कराया जा रहा है। उनका कहना है कि किसान सुबह 8 बजे से समिति पर पहुंच जाते हैं, लेकिन समिति का ताला करीब 10 बजे खोला जाता है। इसके बाद भी घंटों इंतजार कराने के बाद कुछ समय खाद वितरण होता है और फिर बंद कर दिया जाता है, जिससे दूर-दराज़ से आए किसानों को निराश होकर लौटना पड़ता है।

किसानों का यह भी आरोप है कि समिति में खाद उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें “खाद खत्म हो गई” कहकर वापस भेज दिया जाता है। किसानों ने आशंका जताई है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है और पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही।

आक्रोशित किसानों ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, नियमित निगरानी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें महुली हादसे के बाद एडीजी और आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें