कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, एसीपी प्रियाश्री पाल ने किया पैदल गश्त

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, एसीपी प्रियाश्री पाल ने किया पैदल गश्त

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त (वेव सिटी) श्रीमती प्रियाश्री पाल ने थाना वेव सिटी पुलिस टीम के साथ लाल कुआं से आनंद हॉस्पिटल तक पैदल गश्त किया।

पैदल गश्त के दौरान एसीपी प्रियाश्री पाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

गाजियाबाद पुलिस ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है।

पवन सूर्यवंशी
ब्यूरो चीफ, ऑल एनसीआर

ये भी पढ़ें फर्जी बैनामा कांड में पिता-पुत्र गिरफ्तार, नकली दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें