गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.5 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर महोदय जे. रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में नगर जोन एवं हिंडन ट्रांस क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस ने बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फर्जी पॉलिसी के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी बीमा कंपनियों का डेटा हासिल कर ग्राहकों को कॉल करते थे और फर्जी बीमा पॉलिसी, रसीद तथा नकली आईडी भेजकर लोगों को विश्वास में लेकर ठगी करते थे। गिरोह ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित चार राज्यों में 9 साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज शर्मा, आदित्य यादव उर्फ मोनू तथा प्रमोद हरीश चंद्र छेबड़े के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 15 हजार रुपये नकद तथा एक मारुति बलेनो कार बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों एवं साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें