राजापुर बिंधन निवासी सड़क हादसे में मृतक मनीष पांडे के परिजनों से मिले राजा भैया, जताई गहरी संवेदना
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ शुक्रवार को राजापुर बिंधन गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मनीष पांडे के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
राजा भैया ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत मनीष पांडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान मौके पर उपस्थित महासचिव कैलाश नाथ ओझा बाबागंज बिधायक बिनोद सरोज प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव पूर्व प्रमुख पंकज सिंह राजापुर प्रधान संरक्षक सुमित सिंह वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला अनुराग ओझा पत्रकार कुमुद मिश्रा समाजसेवी आदर्श पांडे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया।












