महुली हादसा: पीड़ित परिवार से मिले राजा भैया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा 

महुली हादसा: पीड़ित परिवार से मिले राजा भैया, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। राजा भैया ने हादसे में बचे अमन श्रीवास्तव और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

राजा भैया ने कहा कि कुछ घटनाएं इतनी दुखद और अकल्पनीय होती हैं कि उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ईश्वर की कृपा है कि इस हादसे में अमन श्रीवास्तव की जान बच गई। पूरा प्रतापगढ़ इस त्रासदी से दुखी है। ईश्वर ऐसी घटना किसी के साथ न करे।

राजा भैया के पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि महुली मोहल्ले में जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें