किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह किसान बनकर तहसील पट्टी के बंधवा बाजार स्थित मेसर्स मातासरन खाद बीज भंडार पहुंचे और यूरिया खरीदने का प्रयास किया। विक्रेता ने निर्धारित मूल्य से अधिक 340 रुपये प्रति बोरी की दर बताई।

 

इसके बाद उप कृषि निदेशक ने अपना परिचय देते हुए प्रतिष्ठान की जांच की। जांच में ओवररेट पर बिक्री की शिकायत सही मिली। साथ ही दुकान का भौतिक स्टॉक पीओएस मशीन के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाया। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान और गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद संबंधित विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई उर्वरक विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। उप कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, टैगिंग में गड़बड़ी या अन्य अनियमितता मिलने पर दुकान सील करने के साथ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें