शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन महीनों से लंबित, आंदोलन की चेतावनी

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन महीनों से लंबित, आंदोलन की चेतावनी

 

संवाददाता आयुष मिश्र करछना।प्रयागराजक्षेत्र लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा शिक्षक गण कर्मचारी ने मनाया क्रांति दिवस आज मनाया गया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, प्रयागराज ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संघ की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित एक पत्र में बताया गया है कि कर्मचारियों का वेतन कई महीनों से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।

पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय इस अवसर पर राहुल शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, सागर सिंह, अंश सिंह, शोभा लाल,चन्द्र शिवाकांत, अरविंद कुमार, रघुनंदन राज, प्रदीप कुमार एवं अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ने संबंधित अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर कर्मचारियों को राहत दिलाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें