Prayagraj: माफिया अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने का आरोप

प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर रविवार शाम वाहनों के एक बड़े काफिले को लेकर विवाद सामने आया। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर करीब 25 से 30 वाहनों पर बिना टोल भुगतान किए बैरियर तोड़कर निकलने, कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार लखनऊ से पुलिस स्कोर्ट के साथ उमर अहमद को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहनों का काफिला नवाबगंज टोल प्लाजा पहुंचा। टोल कर्मचारियों के अनुसार, काफिले के पीछे चल रहे कई वाहनों ने टोल प्रक्रिया पूरी किए बिना आगे बढ़ने का प्रयास किया।

सहायक प्रबंधक जयप्रकाश यादव की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ वाहनों के चालकों ने बूम बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों द्वारा वाहनों को रोकने का प्रयास किए जाने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में कर्मचारियों की ओर वाहन चढ़ाने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिंद्रा एक्सयूवी, क्रेटा, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट समेत कई वाहनों के नंबर भी दर्ज कराए गए हैं। टोल प्रबंधन का कहना है कि घटना में बैरियर समेत संपत्ति को नुकसान हुआ और बिना भुगतान वाहनों के निकलने से राजस्व की क्षति भी हुई।

सहायक प्रबंधक ने नवाबगंज पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, मिशन शक्ति टीम ने युवक को दबोचा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें