एटा में लाइसेंसी असलहों के साथ युवक की तस्वीरें वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
संवादाता अमन अहमद।


एटा। सोशल मीडिया पर एक युवक की अलग-अलग लाइसेंसी असलहों के साथ तस्वीरें वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वायरल तस्वीरों में युवक विभिन्न प्रकार के असलहों के साथ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों को जैथरा थाना क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी करन ठाकुर उर्फ पुष्पेंद्र का बताया जा रहा है। तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल तस्वीरों की सत्यता की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही तस्वीरों में दिखाई दे रहे असलहों के लाइसेंस किसके नाम पर हैं और उनका इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्वीरें कब की हैं, उनमें दिखाई दे रहे असलहे किसके नाम पर लाइसेंसी हैं और तस्वीरों में असलहों के प्रदर्शन की परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वायरल तस्वीरों और लाइसेंसी असलहों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












