स्वतंत्रता दिवस को लेकर नोएडा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नोएडा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

नोएडा। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा श्रीमती दीक्षा सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने मेट्रो स्टेशन सहित आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसीपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत जिला प्रशासन प्रभावी रूप से राष्ट्र व्यापी मुहिम में भागीदार बन रहा है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है