गौतमबुद्धनगर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 180 पुलिसकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 180 पुलिसकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार की उपस्थिति में “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के सफल क्रियान्वयन के लिए 13 अगस्त 2026 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर से किया। तिरंगा बाइक रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स से शुरू होकर सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक पहुंची और इसके बाद वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रैली का उद्देश्य “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना, राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए नागरिकों को प्रेरित करना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

रैली में विभिन्न थानों से 90 दोपहिया वाहनों पर सवार 90 महिला और 90 पुरुष, कुल 180 पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स श्री आर.के. गौतम, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस को लेकर नोएडा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें