ग्राम सेंथली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद चौक पर वीर शहीद को नमन कर फहराया तिरंगा

ग्राम सेंथली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद चौक पर वीर शहीद को नमन कर फहराया तिरंगा

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर, 13 अगस्त 2026। जनपद में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत विकासखंड दादरी के ग्राम सेंथली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख दादरी विजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने गांव के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम सेंथली स्थित शहीद चौक पर हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वीर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद शहीद चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें गौतमबुद्धनगर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 180 पुलिसकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें