बिसरख में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत झंडा वितरण, ग्राम प्रधानों और स्कूली बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज

बिसरख में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत झंडा वितरण, ग्राम प्रधानों और स्कूली बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर, 13 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में 09 से 17 अगस्त 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विकासखंड बिसरख की विभिन्न ग्राम पंचायतों में झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सचिवों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। साथ ही लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना और उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम सचिवों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अभियान के दौरान अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें।

झंडा वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा व्यापक जनभागीदारी के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाना रहा।

विकासखंड बिसरख में अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें ग्राम सेंथली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद चौक पर वीर शहीद को नमन कर फहराया तिरंगा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें