छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मसूरी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मसूरी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। थाना मसूरी पुलिस ने छेड़छाड़ एवं अभद्रता के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना मसूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महबूब पुत्र अशगर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजन द्वारा थाना मसूरी में तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75/76 बीएनएस तथा 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि वह शिकायतकर्ता के परिवार को जानता-पहचानता है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: महबूब पुत्र अशगर
उम्र: करीब 36 वर्ष
निवासी: ग्राम मयूर विहार, नई मस्जिद के पास, थाना मसूरी, गाजियाबाद।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध इस प्रकरण से संबंधित एक अभियोग थाना मसूरी में पंजीकृत है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: थाना मसूरी पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें बिसरख में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत झंडा वितरण, ग्राम प्रधानों और स्कूली बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें