खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, गाजियाबाद पुलिस ने 315 फोन लौटाए,₹50 लाख कीमत के मोबाइल फोन बरामद — मोबाइल मालिकों को सौंपे गए फोन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन में पुलिस ने मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 315 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटा दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में तथा डीसीपी ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व/निर्देशन में ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों एवं साइबर/सर्विलांस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल चोरी एवं गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण जोन साइबर टीम ने सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की मदद से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।
तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर बरामद मोबाइल फोन के स्वामियों की पहचान की गई और इसके बाद फोन उनके सुपुर्द कर दिए गए।
थानावार बरामद मोबाइल फोन
लोनी — 22
लोनी सिटी — 30
अंकुर विहार — 27
लोनी बॉर्डर — 44
मसूरी — 59
मुरादनगर — 35
मोदीनगर — 47
निवाड़ी — 23
भोजपुर — 28 कुल फोनों की संख्या 315 अलग-अलग कम्पनीयो के “गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 315 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, ₹50 लाख के मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा-2026 के सफल आयोजन पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत, पुलिस-जनता के सहयोग की हुई सराहना












