कांवड़ यात्रा-2026 के सफल आयोजन पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत, पुलिस-जनता के सहयोग की हुई सराहना

कांवड़ यात्रा-2026 के सफल आयोजन पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत, पुलिस-जनता के सहयोग की हुई सराहना

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी | एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद, 13 अगस्त 2026। कांवड़ यात्रा-2026 को सुव्यवस्थित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। लाखों कांवड़ यात्रियों की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, धैर्य और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

जनता द्वारा किए गए सम्मान एवं स्वागत पर डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा का शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन पूरी पुलिस टीम की मेहनत के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग एवं विश्वास से ही बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

कांवड़ यात्रा-2026 के सफल आयोजन के बाद हुए इस सम्मान समारोह ने पुलिस और आमजन के बीच मजबूत हुए विश्वास एवं बेहतर समन्वय को भी प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल, शिक्षा के लिए आवागमन होगा आसान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal