सेनानायक ने मानिकपुर घाट का किया निरीक्षण, तीर्थपुरोहितों एवं पत्रकारों ने किया सम्मान
संवाददाता अमित पांडेय
कुण्डा। बुधवार को 42वीं बटालियन नैनी, प्रयागराज पीएसी के सेनानायक राजेश श्रीवास्तव ने मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ दलनायक मिथलेश कुमार भी मौजूद रहे।मानिकपुर घाट पहुंचने पर थानाध्यक्ष पंकज राय, सह प्रभारी रामबृक्ष यादव, तीर्थपुरोहितों, पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने सेनानायक का स्वागत एवं सम्मान किया। सेनानायक ने क्षेत्रीय लोगों से गंगा में बढ़ते जलस्तर, बाढ़ की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।मानिकपुर गंगा घाट पर पीएसी के डेढ़ सेक्शन जवान तैनात हैं। सेनानायक ने घाट पर तैनात जवानों के कार्यों और उनकी तत्परता का जायजा लिया। जवानों की सक्रियता एवं कार्यशैली से संतुष्ट नजर आए सेनानायक ने उनकी सराहना करते हुए बाढ़ एवं किसी भी आपात स्थिति में पूरी सतर्कता के साथ राहत-बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर रामभरोस मिश्रा, सुजीत मिश्रा, दिनेश दीक्षित, नन्हे मिश्रा, जमा अहमद, रूपेश द्विवेदी, गिरिजा शंकर द्विवेदी सहित स्थानीय लोग एवं तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें तिरंगा हमारी शान और भारत हमारा अभिमान: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा












