मवैया कला, गड़वारा (अंतू), प्रतापगढ़ में दीक्षा पांडे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।मवैया कला निवासी दीक्षा पांडे पत्नी पंकज पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा की मौत सामान्य नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच होनी चाहिए।
परिजनों द्वारा शरीर पर मिले कथित निशानों और अन्य परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इन सभी तथ्यों की सत्यता की जांच पुलिस और सक्षम अधिकारियों द्वारा वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए।हम किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं कर रहे हैं। हमारी मांग केवल इतनी है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि हत्या या किसी आपराधिक षड्यंत्र की पुष्टि होती है तो दोषियों तथा सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।परिवार को न्याय चाहिए।बेटी को न्याय दो। बेटी को न्याय दो।उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रतापगढ़ पुलिस-प्रशासन से अपील है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
ये भी पढ़ें महुली भवन हादसा प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात












