महुली भवन हादसा प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में 6 अगस्त की रात करीब 2 बजे जर्जर भवन गिरने से हुई छह लोगों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद गुरुवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की।प्रभारी मंत्री ने हादसे में इकलौते जीवित बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान विधायक राजेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें कोहड़ौर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर












