फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार GST कंसल्टेंट को जेल भेजने की धमकी देकर ऐंठे थे 29 लाख रुपये, पुलिस ने शत-प्रतिशत रकम बरामद की

फर्जी GST अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार GST कंसल्टेंट को जेल भेजने की धमकी देकर ऐंठे थे 29 लाख रुपये, पुलिस ने शत-प्रतिशत रकम बरामद की

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने फर्जी GST अधिकारी बनकर एक GST कंसल्टेंट से 29 लाख रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 24.50 लाख रुपये नकद तथा 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। यानी पुलिस ने पूरी 29 लाख रुपये की बरामदगी का दावा किया है। इस कार्रवाई की निगरानी गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने सर्विलांस, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से वारदात का खुलासा किया। कार्रवाई में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतन्त्र कुमार सिंह की भी अहम भूमिका रही। GST अधिकारी बनकर रोकी कार पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को GST कंसल्टेंट अपनी कार से निकले थे। एस एस्पायर सोसायटी के पास आरोपियों ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद खुद को GST अधिकारी बताते हुए आरोपियों ने दो फर्मों/कंपनियों के फर्जी ई-वे बिल के सत्यापन का हवाला दिया और मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर पीड़ित को ब्लैकमेल किया।आरोपी पीड़ित को उसकी ही कार में घुमाते रहे। बाद में उसके भाई से 29 लाख रुपये नकद मंगवाए गए और रकम लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की वर्दी भी मिली पुलिस ने आरोपियों के पास से सब-इंस्पेक्टर की वर्दी, दिल्ली सिविल डिफेंस की वर्दी, 7 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दो कारें भी बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी कशिश चौहान उर्फ ईशू पीड़ित को पहले से जानता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित की गतिविधियों की रेकी कर पूरी वारदात की योजना बनाई थी। 5 आरोपी गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपियों में कशिश चौहान उर्फ ईशू, राजेश पवार, विवेक शर्मा, अंकित शाही और अंशुल शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल कोई भी आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है। बरामदगी ₹24.50 लाख नकद ₹4.50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण 2 कार पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी,दिल्ली सिविल डिफेंस की वर्दी ,7 मोबाइल फोन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें