कोतवाली नगर के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस के सामने चोरों के हौसले बुलंद।

कोतवाली नगर के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस के सामने चोरों के हौसले बुलंद।

संवाददाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां थाना परिसर के सामने स्थित दास मार्केट के समीप से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार टीडीएस वसुंधरा निवासी रोहित बाइक से दास मार्केट में सामान लेने पहुंचा था। उसने अपनी बाइक मार्केट के समीप खड़ी की और खरीदारी करने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो मौके पर बाइक नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित के मुताबिक अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक चोरी कर फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। थाने के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने पुलिस से बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें