कोरांव में लोजपा रामविलास ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, समरसता भोज का हुआ आयोजन
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यमुनापार जिला प्रयागराज के तत्वावधान में विधानसभा कोरांव के ग्राम सभा बितनिपुर-कुकरहटा में भव्य तिरंगा यात्रा एवं समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए लोगों को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके उपरांत आयोजित समरसता भोज में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, जिला महासचिव आदर्श भभया, जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री अंबुज पाण्डेय, यमुनापार मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, विवेक शुक्ला, कोरांव आईटी सेल प्रभारी शैलेश पाण्डेय, नितिन तिवारी, मंडल मंत्री आकाश शुक्ला, नगर पंचायत मंत्री कोरांव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।












