ग्राम खुटा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत ग्राम खुटा पहुंचकर पार्टी के जिला सचिव आशुतोष पाण्डेय के दादाजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संवेदना के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन पाण्डेय समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












