प्रयाग पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रयाग पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाली गई तिरंगा यात्रा

चकमदा, हंडिया, प्रयागराज। प्रयाग पब्लिक स्कूल, चकमदा हंडिया, प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:45 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता-पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा ” एक पेड़ मां के नाम” पर 80 पौधे भी लगाए गए।

विद्यालय के निदेशक श्री संजय श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। हमें राष्ट्रीय मूल्यों, संविधान और देश की एकता एवं अखंडता का सम्मान करते हुए एक बेहतर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन लगभग 11:00 बजे हुआ। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। पूरे विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

— तहसील रिपोर्टर विमल कुमार मिश्रा, प्रयागराज

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें