अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश द्विवेदी जी माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
धरवारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, धरवारा में देशभक्ति एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश द्विवेदी जी ने अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री कमलेश द्विवेदी ने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की स्वतंत्रता एवं सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पंडित दुर्गा तिवारी जी के विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल जी को शत-शत नमन। 🇮🇳🙏












