भुण्डा चौकी पर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भुण्डा चौकी पर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

 संवाददाता आयुष मिश्र करछना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुण्डा चौकी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी गौरव यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

 

चौकी प्रभारी गौरव यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

इस दौरान सिपाही राजवन यादव, आकाश, राजाराम, मुकेश, नारायण, राजन, सुजीत, विजय सहित चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरा चौकी परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें