कोरांव में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

कोरांव में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

संवाददाता आयुष मिश्र कोरांव, प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में कोरांव ब्लॉक संगठन सचिव आदर्श शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ ग्राम प्रधान छत्रधारी तिवारी, पूर्व प्रधान कमला शंकर सिंह पटेल और राजन सोनी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और ग्रामीणों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे माहौल में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और लोगों ने गर्व के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें