जामिया रहमानिया लुधौरी में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जामिया रहमानिया लुधौरी में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अब्दुल मजीद जिला संवाददाता बलरामपुर (लुधौरी)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को जामिया रहमानिया, लुधौरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह के दौरान मदरसा परिसर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मदरसे के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आजादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा आजादी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए शिक्षा के साथ आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

समारोह में अलाउद्दीन खां, सलीम खां, अजीम खान, मैनुद्दीन खां, सलमान शाह, फैयाज खां, शादाब खान, असलम खान, वसीम खां, ताहिर खां, कमरुद्दीन खां, फसीहुद्दीन खां, लतीफ खां, मौलाना हमीद, मौलाना अजीम एवं मास्टर अनवर उल हक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें