मार्ग दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को बाबागंज विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

मार्ग दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को बाबागंज विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

संवाददाता सुमित मिश्रा

कुंडा। सड़क दुर्घटना में घायल पति-पत्नी की मदद कर बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के ढिंगवस निवासी रज्जन पांडेय और उनकी पत्नी तिलौरी मोड़ के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाबागंज विधायक विनोद सरोज की नजर घायल रज्जन पांडेय पर पड़ी। विधायक ने बिना देर किए अपने वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

रज्जन पांडेय की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। विधायक ने घायल के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक के इस त्वरित सहयोग की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें